ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में पौधारोपण के साथ मनाया गया समर कैंप का चौथा दिन

ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में पौधारोपण के साथ मनाया गया समर कैंप का चौथा दिन

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              पश्चिमी कौड़िया स्थित ज्ञाना इंटरनेशनल प्ले स्कूल में चल रहे समर कैंप के चौथे दिन विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक डॉ. राजकुमार मिश्र ने पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों के बीच पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित करने से उनमें प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता विकसित होती है।उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।इससे पूर्व विद्यालय के निदेशक दिवाकर मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ.अनामिका मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए समर कैंप की गतिविधियों की रुपरेखा प्रस्तुत की।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं स्टाफ रागिनी,ज्योति,स्नैना,रिशु,मंजू, रीमा तथा अजय आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Previous articleकमाऊ बेटे की मौत से टूटा परिवार, गांव में पसरा मातम
Next articleब्राह्मण समाज से माफी मांगें अखिलेश यादव: मायावती
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?