टेट परीक्षा दिलाने जा रहे युवक व युवती की सड़क हादसे में मौत

टेट परीक्षा दिलाने जा रहे युवक व युवती की सड़क हादसे में मौत

# अज्ञात ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर,चिकित्सक का इकलौता बेटा था गौरव

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे 
तहलका 24×7 
               लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर सरपतहा थाना क्षेत्र के पिपरौल गांव के पास बुधवार पूर्वाह्न हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और युवती की मौत हो गई।अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,जबकि गंभीर रुप से घायल युवती की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
गंगौली गांव निवासी गौरव वर्मा (20) अपनी बहन की ननद नेहा वर्मा (24) पुत्री सन्तराम को टेट की परीक्षा दिलाने के लिए लेकर जा रहा था।पिपरौल गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए।हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रुप से घायल नेहा को जिला अस्पताल रेफर किया गया,लेकिन रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई।बताया जाता है कि गौरव निजी चिकित्सक सियाराम वर्मा का इकलौता बेटा था।बचपन में ही उसकी मां का निधन हो गया था।पिता की दूसरी शादी के बाद भी कोई संतान नहीं हुई।
गौरव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश के साथ मामले की जांच कर रही है।
Previous articleदाह संस्कार की तैयारी के बीच वायरल हुआ बेटी का वीडियो, बोली- ‘मैं जिंदा हूं, लव मैरिज कर ली है’
Next articleबहन की गला दबाकर हत्या, नाबालिग भाई ने पुलिस चौकी पहुंचकर किया सरेंडर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?