ट्रेन में लावारिश बैग से मिला 5 करोड़ का चरस
वाराणसी।
तहलका 24×7
कैंट स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से 10 किलो चरस बरामद किया। लाल रंग के सूटकेस से बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में पांच करोड़ आंकी गई है।
कैंट जीआरपी इंस्पेक्टर हेमंत सिंह ने बताया कि ईद को लेकर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस बीच रात में प्लेटफार्म संख्या 9 पर पहुंची 19046 ताप्ती सूरत गंगा के स्लीपर कोच एस-5 के सीट नं-20 के नीचे से लाल रंग का ट्राली बैग लावारिस अवस्था में मिली। ट्राली बैग को निकालकर तलाशी की गई तो पीले रंग की पॉलिथिन में भूरा/काला रंग का चिपचिपा पदार्थ चरस जैसा आधा किलो का 20 बंडल कुल 10 किलोग्राम का मिला।
जिसकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ आंकी गई है। कहा आवश्यक कार्यवाही के बाद आरोपी की तलाश में टीम को लगाया गया है।इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव, एसआई धनन्जय मिश्रा, राजबहादुर यादव, अश्वनी सिंह, अहमद नवाज, इरसाद अहमद आदि रहे।
















