ट्रेन हाइजैक मामले पर भारत पाकिस्तान की बोलती बंद की, कहा- दुनिया जानती है, कहां है आतंकवाद का अड्डा

ट्रेन हाइजैक मामले पर भारत पाकिस्तान की बोलती बंद की, कहा- दुनिया जानती है, कहां है आतंकवाद का अड्डा

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7
             बलूचिस्तान में हुई जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैकिंग का पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाया है। इसके बाद भारत ने बयान जारी करते हुए निराधार आरोपों को खारिज कर पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी। भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को अपनी समस्याओं की ओर देखने की सलाह दी।पाकिस्तान के आरोपों का करारा जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद का केंद्र कौन है।
भारत ने पाकिस्तान को नसीहत दी कि वह दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपनी आंतरिक समस्याओं, विफलताओं पर ध्यान दे। विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि पाकिस्तान को अपनी नाकामियों का ठीकरा भारत पर फोड़ने की पुरानी आदत से बाज आना चाहिए।बता दें कि इससे पहले गुरुवार को पाकिस्तान के विदेश कार्यालय में प्रवक्ता शफकत अली ने दावा करते हुए कहा कि जाफर एक्सप्रेस पर हमले में शामिल विद्रोही अफगानिस्तान में अपने सरगनाओं के संपर्क में थे।
उन्होंने कहा कि पूरी घटना के दौरान आतंकवादी अफगानिस्तान स्थित योजनाकारों के साथ सीधे संपर्क में थे। प्रवक्ता ने कहा कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान ने बार-बार कहा कि वह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी को पाकिस्तान के खिलाफ हमले करने के लिए अपनी जमीन का इस्तेमाल करने से मना करे। उन्होंने कहा कि हम अफगानिस्तान से आग्रह करते हैं कि वह आतंकवाद के निंदनीय कृत्य के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों को जवाबदेह ठहराए।शफकत अली ने कहा कि भारत अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने का प्रयास कर रहा है।
उन्होंने कहा भारतीय मीडिया बीएलए का महिमामंडन कर रहा है, जो अपने आप में कुछ मायनों में भले ही आधिकारिक तौर पर न हो, भारतीय नीति को दर्शाता है।पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब ट्रेन क्वेटा से पेशावर की ओर जा रही थी। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA), एक अलगाववादी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी ली। हमलावरों ने ट्रेन को रोककर सैकड़ों यात्रियों को बंधक बना लिया। ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे।
Previous articleमहिला की मौत, दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज, तीन गिरफ्तार
Next articleबाजार से लेकर पगडंडियों तक उड़े अबीर गुलाल, झूमे युवा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?