डांडिया की थाप पर थिरकीं महिलाएं,  बेहतरीन साउंड और लाइटिंग से सजी डांडिया नाइट

डांडिया की थाप पर थिरकीं महिलाएं, 

# बेहतरीन साउंड और लाइटिंग से सजी डांडिया नाइट

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
                शारदीय नवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वाधान में मंगलवार की रात नगर के हनुमान गढ़ी स्थित एक वाटिका प्रांगण में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। देवी पूजन और आरती के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। रंग-बिरंगी लाइटों और आकर्षक साउंड सिस्टम पर बजते डांडिया गीतों की थाप पर महिलाओं व युवतियों ने देर रात तक उत्सव को जीवंत बनाया।
आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह व मां शांति हॉस्पिटल के डॉ. राघवेंद्र शुक्ला रहे। विशिष्ट अतिथियों में अंतर्राष्ट्रीय अग्रहरि वैश्य समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर जगन्नाथ अग्रहरि, जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, समाजसेवी विनोद अग्रहरि, गीता प्रदीप जायसवाल, भगवा वाहिनी संचालिका डॉ. अंजना सिंह, डॉ. मौलाश्री चित्रवंशी, तैलीय महासभा जिलाध्यक्ष अनिल साहू और सखी फाउंडेशन की निदेशक प्रीति गुप्ता शामिल रहीं।
आयोजक मंडल में संगीता बलराम अग्रहरि, रानी पंकज अग्रहरि, सीमा सुनील अग्रहरि, नूपुर मनोज अग्रहरि और प्रीति गुरुदयाल अग्रहरि रहीं।कार्यक्रम अध्यक्ष अरविंद अग्रहरि तथा मार्गदर्शक व्यवस्थापक विनोद अग्रहरि रहे। संचालन प्रीति अग्रहरि और रीतू अग्रहरि ने किया।
आयोजन में नगर व आसपास की हजारों महिलाएं शामिल हुईं और डांडिया की थाप पर देर रात तक झूमती रहीं। सहयोग में ऊषा अग्रहरि, बुलबुल मनोज अग्रहरि, अमिता संदीप अग्रहरि, नेहा मनीष अग्रहरि, रितिका राहुल अग्रहरि, मीनल विकास सेठ, सरस्वती अग्रहरि, विजयलक्ष्मी गुप्ता, शेखर साहू, अश्विनी अग्रहरि, सचिन वर्मा व गिरधारी अग्रहरि आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।
Previous articleभाजपा नेता के छोटे भाई के निधन पर शोक की लहर
Next articleयुवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?