डा. संजय श्रीवास्तव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर किया गया सम्मानित
# चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर बनाई गई रणनीति
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
चित्रगुप्त सर्व जाति, धर्म, समुदाय के भगवान हैं, जो पृथ्वी पर अवतरित हर जीव जंतु का लेखा जोखा रखते हैं। उक्त विचार दिनेश टंडन जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल व पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति एवं श्री पैथालॉजी डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा आयोजित डॉ. संजय श्रीवास्तव के चिकित्सा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मनोनीत होने पर आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज भगवान चित्रगुप्त की पूजन शोभायात्रा में तन मन धन से लगेगी। चित्रगुप्त पूजन महासमिति जौनपुर के संस्थापक अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि सभी सामाजिक संगठन के सहयोग से ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। सम्मान से अभिभूत होने पर डॉ. संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे निष्ठापूर्वक पूरा करेंगे। स्वागत भाषण करते हुए डॉ. रवि शंकर सिंह ने कहा कि मैं शुरु से ही भगवान चित्रगुप्त का पूजन कर कार्य की शुरुवात करता हूं।

भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया ने कहा कि शीघ्र ही भगवान चित्रगुप्त मंदिर बारीनाथ मठ में एक श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में सभी सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा।

सम्मान समारोह को ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के जिला अध्यक्ष डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, व्यापार मंडल के महामंत्री राम कुमार शाहू, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट, व्यापार मण्डल के प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष अजय वर्मा, वरिष्ठ नेता रवि श्रीवास्तव, अध्यक्ष दिनेश कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव ने भी संबोधित करते हुए डॉ संजय का सम्मान किया। शोभायात्रा सफल बनाने की रणनीति बनाई गई।

समारोह में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव राजा, राष्ट्रीय सचिव विनय श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव प्रिंसिपल बीआरपी, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश श्रीवास्तव आदि कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे।








