डिप्टी एसपी ने किया थाने का त्रैमासिक निरीक्षण

डिप्टी एसपी ने किया थाने का त्रैमासिक निरीक्षण

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
                शाहगंज सर्किल के डिप्टी एसपी अजीत सिंह चौहान ने गुरुवार दोपहर थाने का त्रिमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण से पूर्व सुबह से ही थाने में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। परिसर में चूने का छिड़काव कर थाने को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाया गया।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी एसपी ने मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, साइबर डेस्क सहित थाने के सभी महत्वपूर्ण विभागों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, बीट सूचना, अपराध रजिस्टर और आगंतुक रजिस्टर समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की। थाने की व्यवस्था से संतुष्ट डिप्टी एसपी ने थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण, पुलिस और जनता संवाद को बेहतर बनाने और प्रत्येक कर्मचारी के दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उप निरीक्षक अनिल पाठक, आरक्षी न्यायाधीश वर्मा, देवी चौहान, नेहा यादव, सलीम खान, दीपक सिंह, प्रमोद कुमार यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
Previous articleसूचना विभाग के डिप्टी डायरेक्टर का शव नाले में मिला
Next articleरेलवे स्टेशन के पास हुई दवा कारोबारी की हत्या 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?