डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

डीआरएम ने किया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण, समस्याओं के समाधान का दिलाया भरोसा

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
             शुक्रवार की शाम लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन की साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं, प्लेटफार्म विस्तार और ओवरब्रिज निर्माण जैसे बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया।
इस मौके पर भाजपा के नगर महामंत्री देवी प्रसाद चौरसिया ने डीआरएम को 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। जिसमें ट्रेनों के ठहराव, समय में बदलाव, नई ट्रेनों के संचालन, रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण जैसी मांगें शामिल रहीं। ज्ञापन में कहा गया कि इन समस्याओं का समाधान होने से क्षेत्र सहित चार जिलों की जनता को लाभ मिलेगा। डीआरएम ने ज्ञापन में उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
Previous articleबुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों में मचा कोहराम
Next articleछींटा पड़ने पर युवक को कुल्हाड़ी से काट डाला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?