डीजे पर डांस को लेकर विवाद, बाराती की चाकू मारकर हत्या

डीजे पर डांस को लेकर विवाद, बाराती की चाकू मारकर हत्या

मिर्जापुर।
तहलका 24×7
              नागनार हरैया से करमा थाना अंतर्गत जोगीनी गांव में आई बारात में मारपीट हो गई। जिसमें घराती पक्ष के लोगों ने बारात में आए एक युवक को चाकू मार कर उसे घायल कर दिया। साथियों द्वारा युवक को राजगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के पहले ही उसकी मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनभद्र जनपद के नागनार हरैया गांव से करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव में बारात आई थी। बरातियों से नाचने को लेकर डीजे वालों से विवाद हो गया। किसी तरह दोनों पक्ष को समझाने पर विवाद समाप्त हुआ। इसके बाद बरात दरवाजे पर पहुंची, जहां लोग भोजन कर रहे थे। इस बीच डीजे संचालक के कुछ साथी मौके पर पहुंचे और बरात में आए युवकों से कुर्सी पर बैठने को लेकर कहासुनी कर मारपीट करने लगे। जिसमें किसी ने बराती विकास यादव (20) निवासी नागनार हरैया मधुपुर जनपद सोनभद्र के पेट में व सिर में चाकू से वार कर घायल कर दिया।
हमले के बाद युवक जमीन पर गिरकर तड़पने लगा। यह देख हमलावर भाग निकले।बारात के लोग घायल को लेकर पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां पर प्राथमिक उपचार करते समय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया अस्पताल से आई सूचना पर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।बाकी कार्रवाई सोनभद्र जिले की करमा थाना पुलिस करेगी।
Previous articleराहुल गांधी के खिलाफ लगे पोस्टर लिखा- आतंक का साथी
Next articleपूर्व प्रधानाचार्य के घर पहुंचा मेधावी तो छलके नैन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?