तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक ने गला रेतकर किया आत्महत्या का प्रयास
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
सबरहद निवासी युवक ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में अपनी ही गर्दन रेत दी। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक उजरौटी सबरहद निवासी अखिलेश राजभर की तबियत ठीक नहीं रहती थी। काफी दिन दवा करने के बाद वो तंत्र-मंत्र के चक्कर में फंस गया।

बताते हैं कि कुछ दिनों से एक तांत्रिक के संपर्क में था। परिजनों के मुताबिक बुधवार को उसने एक चाकू से अपनी गर्दन रेतने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। इसके बाद उसने एक शीशे की बोतल तोड़कर उससे अपना गला रेत लिया। अचानक उसकी गर्दन से खून की धार निकलने लगी।परिजनों को पता चला तो कोहराम मच गया। आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी मरहम पट्टी की और बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
















