तमंचा और कारतूस संग तीन गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस संग तीन गिरफ्तार

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7.                                                              क्षेत्र के लोनियापट्टी गांव स्थित लक्ष्मीशंकर मोड़ पर रविवार की भोर पुलिस ने एक बाइक पर सवार तीन युवकों को अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद तीनों को चलान न्यायालय भेज दिया।थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्येन्द्र भाई पटेल, उप निरीक्षक राम बिचार हमराहियों संग गश्त पर थे।

उक्त मोड़ पर बिशुनपुर की तरफ से आ रही एक बाइक पर सवार तीन युवकों को पुलिस ने टार्च की रोशनी से रुकने का संकेत दिया। पुलिस टीम को देख बाइक पीछे की तरफ मोड़ने लगे। जिन्हें संदिग्ध मान पुलिस टीम ने दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से तीन तमंचा व तीन जिंदा कारतूस तथा उनके पास से एक एक एंड्रॉयड फोन बरामद किया।

पूछताछ में तीनों की पहचान प्रिंस यादव पुत्र सुभाष निवासी कपसियां, अवनीश यादव पुत्र यशवंत निवासी खोभरियां व आयुश कश्यप पुत्र सनोज निवासी बंधनपुर के रुप में हुई।आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर चलान न्यायालय भेज दिया गया।

Previous articleगैर शैक्षणिक कार्यों के लिए वेतन अवरुद्ध करना गलत : सकलदेव सिंह
Next articleकांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के साथ : अजय राय
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?