तहलका 24×7 की अपील.. बच्चा चोरी अफवाह में करें प्रशासन की मदद

तहलका 24×7 की अपील.. बच्चा चोरी अफवाह में करें प्रशासन की मदद

# शहर से लेकर गांवो तक मची दहशत, बेकसूर लोगों की हो रही पिटाई

# जौनपुर पुलिस ने किया अफवाहों के संबंध में लोगो से सहयोग की अपील

जौनपुर।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  देश में इस वक्त एक ऐसे दुश्मन ने दस्तक दी है जो दिखता नहीं है लेकिन किसी भी क्षेत्र में अशांति फैलाने की ताकत रखता है। सामान्य लोगों को कानून अपने हाथ में उठाने के लिए लाचार व मजबूर कर देता है। अंजाने डर से असत्य को ही सत्य मानने के लिए मजबूर कर देता है। देश के इस दुश्मन का नाम है अफवाह जो तीन राज्यों के बाद उत्तर प्रदेश में तेजी से फैल रहा है। प्रदेश के अगल अलग जिलों से बच्चा चोरी की अफवाह ने इतना तूल पकड़ा कि कहीं भी भीड़ का एक झुंड किसी को भी शक होने पर पीट दे रहा है। ऐसे में भीख मांग कर अपना जीवन जीने वाले असहाय व गरीब लोग समेत मासूम राहगीर बेवजह बच्चा चोरी करने के शक से उन्हें बुरी तरह से पीटा जा रहा है।
प्रदेश के ऐसे कई जिले है जहां ऐसी घटनाएं देखने व सुनने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी के शक में जनता द्वारा मारने पीटने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसके डर वश अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना तो दूर की बात है लोग घरों के अंदर भीषण गर्मी में सोने को मजबूर है। जिसको संज्ञान में लेते हुए खुद एडीजी प्रशांत कुमार ने प्रदेशवासियों से अफवाहों से बचते हुए अपने बच्चों को बचाने की सलाह दी उन्होंने कहा कि जहां भी कोई भी जानबूझकर माहौल खराब करे वहां ऐसे लोगो पर रासुका भी लगाई जा सकती है।
साथ ही आईटी टीम लगातार सोशल मीडिया की माँनीटरिंग कर रही है। जिस पर जौनपुर पुलिस द्वारा अफवाहों के संबंध में लोगो के सहयोग की अपील किया जा रहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दे बच्चा चोरी की अफवाह/आशंका पर विना पुष्टि किये किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट/हिंसा न की जाय। मारपीट करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक की जायेगी यदि कहीं पर ऐसी संभावना प्रतीत होता है तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी/यूपी -112 को देने के साथ अन्य बाते कही गई हैं। तहलका 24×7 भी लोगो से अपील करता है कि अफवाहों पर ध्यान न दे खुद अफवाह से बचे व अपने बच्चो को भी अफवाहों से बचाने के साथ स्कूल जरूर भेजे।
Previous articleजौनपुर : शाहगंज में गुर्दे की पथरी का दूरबीन विधि से ऑपरेशन सम्भव
Next articleलखनऊ : लेवाना अग्निकांड में एक पीसीएस अधिकारी समेत 15 निलंबित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?