26.1 C
Delhi
Wednesday, February 19, 2025

तीन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर छह बाइक बरामद

तीन चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर छह बाइक बरामद

शाहगंज, जौनपुर।
सौरभ आर्य
तहलका 24×7.                                                            पुलिस ने तीन शातिर चोरों को चोरी की 6 बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। शाहगंज पुलिस को यह कामयाबी चेकिंग के दौरान मिली। गिरफ्तार आरोपियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।जानकारी के मुताबिक प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह हमराहियों के साथ शनिवार की सुबह आजमगढ़ रोड स्थित मलमला पुलिया पर चेकिंग कर रहे थे।

इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका, पूछताछ में युवक संदिग्ध दिखे। जांच के दौरान बाइक पर अंकित नंबर भी किसी अन्य बाइक का मिला। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। जहां उनसे पूछताछ में बाइक चोरी की होना कबूल किया।आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों से पांच और बाइक बरामद किया। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी अन्य बाइक से फरार फरार होने में सफल हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार चोरों की पहचान शिवधारी यादव पुत्र लाल साहब यादव व सतीश चौरसिया पुत्र रामसूरत चौरसिया निवासी खतीरपुर भैंसा थाना सरायख्वाजा और अनुज गौतम पुत्र ओमप्रकाश गौतम निवासी सवंसा थाना बक्सा के रुप में हुई। बरामद मोटर साइकिलों में काले रंग की एचएफ डिलक्स सूरज यादव पुत्र मुन्ना प्रसाद यादव निवासी कटघर थाना सरपतहां के नाम पंजीकृत है। नीले रंग की हीरो होण्डा पैशन प्लस का इंजन नंबर और चेसिस नंबर मिटाया गया था। काले रंग की हीरो स्पलेण्डर प्लस जयश्री यादव पुत्र जयपाल यादव निवासी विश्वपालपुर बरईपार थाना मछलीशहर के नाम से पंजीकृत है।

हीरो स्पलेण्डर पर फर्जी नंबर लगा हुआ था। काली हीरो स्पलेण्डर प्लस का पंजीकरण नम्बर RJ 05 RS 5712 निकला। ग्रे रंग की होण्डा शाइन का वास्तविक पंजीकरण नम्बर UP 44 AQ 2371 पाया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में दीपेंद्र सिंह, उप निरीक्षक प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल जितेंद्र पाण्डेय, आशीष कुमार, बृजेश मिश्रा, अमरनाथ यादव, प्रभाकर यादव, शशि चौहान, अमन यादव शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन

विश्वविद्यालय में वीर बहादुर सिंह को किया गया नमन जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका न्यूज नेटवर्क              ...

More Articles Like This