26.1 C
Delhi
Monday, February 16, 2026

तेज आंधी और पानी से जनजीवन बाधित, छप्पर उड़े, दीवारें, पेड़ गिरे, गुल हुई बिजली

तेज आंधी और पानी से जनजीवन बाधित, छप्पर उड़े, दीवारें, पेड़ गिरे, गुल हुई बिजली

वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
             पिंडरा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दोपहर में आई तेज आंधी के चलते जहां जगह-जगह दीवार गिर गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए। मुख्य व लिंक मार्गों पर यातायात बाधित हो गया। तार व खम्बे गिरने से आपूर्ति भी ठप हो गई।
रविवार को पहले आई तेज आंधी से भोजूबीर सिंधोरा मार्ग पर गरथमा बाजार के पास विशाल पेड़ गिरने पिंडरा-कठिराव मार्ग पर थानारामपुर में,  वाराणसी-जौनपुर मार्ग कैथौली के पास पेड़ गिरने तथा फूलपुर-सिंधोरा मार्ग पर जगह जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। उसी बीच आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से सड़क पर गिरे पेड़ के मलबे को हटाने में देर हुई। फूलपुर थाना परिसर में निर्माणाधीन चहारदीवारी गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई। वही थाना गांव में बने गौशाला की भी चहारदीवारी गिर गई और उसमें लगे कई पेड़ भी गिर गए। गांव में मकसूद आलम की आटाचक्की  की दीवाल व छप्पर गिर गया।
थाना हरिजन बस्ती में राजेंद्र प्रसाद कच्चे के घर की दीवार गिर गई। अंजनी पांडेय के गौशाला की दीवार व छप्पर गिर गए। गजोखर से पिंडरा से निकली 33 हजार की लाइन के आधा दर्जन खम्बे व तार भी थाना गांव में गिर गए। जिससे पिंडरा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी पानी के चलते दोपहर से गायब हुई विद्युत देर शाम तक नही आई।
इस बाबत एसडीओ शुभम जैन ने बताया कि 11 हजार, 33 हजार व 440 बोल्ट लाइन के कुल 40 से अधिक खम्बे व तार गिरने की सूचना मिली है। फिलहाल आंधी से किसानों को तो कोई नुकसान नही पहुंचा लेकिन आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए # पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत होगा...

More Articles Like This