11.1 C
Delhi
Saturday, January 18, 2025

दंपति के गायब होने पर पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज किया, नहीं बरामद हो सकी लाश

दंपति के गायब होने पर पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज किया, नहीं बरामद हो सकी लाश

# हत्यारोपित पूर्व प्रधान गिरफ्तार, घटना के तीसरे दिन हुई कार्रवाई

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
             बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में दंपति के खेत से रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले का तीसरे दिन पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपित पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु लगाए गए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आकर दंपति की मौत हुई थी। साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों का शव वाहन में लाद शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर चलान न्यायालय भेज दिया गया।
शेष तीनों आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है।गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ रविवार को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे। जहां से दंपति गायब हो गये। दंपति की पुत्री सरिता के द्वारा थाने में चार के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके मां बाप की उक्त लोगों द्वारा हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी।
तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबर पुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपत्ति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत है। जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार का बाड़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो कर उनकी तलाश शुरु कर दिया।
मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की खबर मिलते ही हम व अन्य आरोपियों को भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून से बचने के लिए शव‌ को वाहन में लाद नहर में फेंक दिया था। जिसमें अन्य आरोपितों भी सामिल रहे। आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें चलान‌ न्यायालय भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद

जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, एक फरार, फड़ से 21 हजार रुपये और तीन बाइक बरामद खेतासराय, जौनपुर। अजीम सिद्दीकी तहलका 24x7. ...

More Articles Like This