24.1 C
Delhi
Thursday, December 11, 2025

दबंग ने दरोगा के सामने किया अवैध कब्जा

दबंग ने दरोगा के सामने किया अवैध कब्जा

पिंडरा, वाराणसी।
नीतेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
             फुलपुर थाना क्षेत्र के पिण्डराई (सिंधुरिया) गांव निवासी अवधेश प्रजापति ने गांव के दबंग के खिलाफ सार्वजनिक रास्ता पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। एसडीएम पिंडरा को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि मेरे घर पर जाने के लिए बने एक मात्र रास्ता पर अवैध कब्जा कर हम लोगों का आवागमन बाधित कर दिया। विरोध करने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो जाते हैं।
आरोप है कि एसीपी ने मौके पर दरोगा भी भेजा लेकिन विपक्षी दरोगा के सामने ही कब्जा न हटाने पर अड़ा रहा। पीड़ित ने एसडीएम से न्याय की गुहार लगाई है। जिसपर एसडीएम ने इंस्पेक्टर फुलपुर व राजस्व विभाग को आदेशित किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेज से जमीन की हेराफेरी में अधिकारी व पेशकार गिरफ्तार # 13 अक्टूबर को दर्ज प्राथमिकी में चकबंदी कर्मचारी...

More Articles Like This