दरोगा निकला युवती का कातिल, नग्न मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा

दरोगा निकला युवती का कातिल, नग्न मिली लाश का पुलिस ने किया खुलासा

हमीरपुर। 
तहलका 24×7
               जिले के मौदहा कोतवाली इलाके में युवती की नग्न लाश मिलने के केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। कातिल पुलिस का दरोगा अंकित यादव निकला। जिसने युवती के सिर में लोहे की रॉड से मारकर जान ली थी। अंकित वर्तमान में महोबा  में तैनात है।
दहेज उत्पीड़न में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान नजदीकी बनी। युवती किरण ने अपने पति सीआरपीएफ के जवान पर दहेज का केस किया था। बाद में देवर पर रेप का केस दर्ज कराया था। दरोगा अंकित यादव को केस की जांच मिली थी। अंकित बयान लेने आता रहता था। दोनों की आंख लड़ गई।
दरोगा ने युवती के ससुराल पक्ष पर शिकंजा कसा तो मानो उसने युवती का दिल ही जीत लिया।कोर्ट में तारीख से लौटते समय दोनों कार में रंगरेलियां मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर दरोगा को गुस्सा आया और उसने युवती के सिर में लोहे की रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। अपनी गाडी़ में लाश डालकर मौदहा फेंक आया। मगर पुलिसिया जांच में पकड़ा गया।
Previous articleप्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रेत डाला पति का गला 
Next articleजमीन के फर्जीवाड़ा में तत्कालीन तहसीलदार, लेखपाल सहित 6 पर केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?