39.3 C
Delhi
Friday, May 16, 2025

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाला

#  पति, सास-ससुर, ननद व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज 

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
               क्षेत्र के रूधौली गांव में पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपित पति सास-ससुर ननद और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।पीड़िता सलमा बानो का कहना है कि 12 वर्ष पूर्व उसका विवाह इस्लाम धर्म की रीति रिवाज के अनुसार रूधौली निवासी रमजान अली के साथ हुआ था। मायके वाले अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिये थे।
शादी के बाद ससुराल आने पर पति रमजान अली, सास शायरा बानो, ससुर इलियास, ननद फूलजहां व अफसाना और देवर रईश अहमद दुकान करने के लिए अतिरिक्त दहेज में 5 लाख रुपये, चेन और अंगूठी की मांग करने लगे।जब माता पिता अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जाहिर की तो ससुराल वाले तरह-तरह से शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना देने लगे।पीड़िता का आरोप है कि वह अपने तीन बच्चों को लेकर सब कुछ सहती रही, लेकिन इन लोगों के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ।
देवर रईश अहमद हमारे ऊपर गलत नजर रखते हुए मेरे साथ आये दिन छेडछाड़ करता है, पति अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाने के लिए विवश करता है, मना करने पर शारीरिक मानसिक उत्पीड़न करने के साथ ही पति दूसरी शादी करने व तीन तलाक बोलकर छोड़ने की धमकी देता है।ससुरालीजन 11 अप्रैल की रात पिटाई कर गहने और मोबाइल छीन लिए और घर से निकाल दिये।पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों पर संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर जांच में जुटी है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...
Coming Soon
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?
क्या आप \"तहलका 24x7\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग

संदिग्ध परिस्थितियों में बागीचे में लगी आग वाराणसी।  नितेश गुप्ता तहलका 24x7               फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This