दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत, एक गंभीर

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर भीषण हादसा,तेज रफ्तार कार पलटी, तीन की मौत,एक गंभीर

मेरठ। 
तहलका 24×7 
                दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई,जबकि एक अन्य गंभीर रु से घायल हो गया।हादसा दौराला थाना क्षेत्र में सकौती ओवरब्रिज से पहले उस समय हुआ,जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया,जबकि तीसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।चौथे युवक का उपचार निजी अस्पताल में जारी है।पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना माना जा रहा है,जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि कार में सवार सभी युवक दिल्ली के निवासी हैं और उत्तराखंड घूमकर वापस दिल्ली लौट रहे थे।मृतकों की पहचान नितेश शर्मा (25) निवासी प्रेमनगर,आसू (24) शैलेंद्र भारद्वाज (28) के रुप में हुई है।वहीं,गोकुलपुरी निवासी मिथुन (27) गंभीर रुप से घायल है और उसका उपचार चल रहा है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleदहेज के लिए पत्नी की हत्या का आरोप, चार माह पहले हुई थी शादी, पति गिरफ्तार
Next articleतेज रफ्तार ट्रक ने विद्युत पोल तोड़ गैरेज में खड़ी तीन गाड़ियों को रौंदा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?