दिल्ली में अनवार पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय सम्मान, ‘वर्ष का सबसे नवाचारी विद्यालय’ बना

दिल्ली में अनवार पब्लिक स्कूल को राष्ट्रीय सम्मान,‘वर्ष का सबसे नवाचारी विद्यालय’बना

फूलपुर,आजमगढ़। 
फैजान अहमद 
तहलका 24×7 
               क्षेत्र के अनवार पब्लिक स्कूल गोधना ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।विद्यालय को ग्लोबल हेरिटेज अवॉर्ड एंड एग्जीबिशन 4.0 के दौरान‘वर्ष का सबसे नवाचारी विद्यालय’के सम्मान से नवाजा गया।यह सम्मान विद्यालय के निदेशक डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने ग्रहण किया,जिसे बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार,यह सम्मान स्कूल की आधुनिक,छात्र-केंद्रित और परिणाम-उन्मुख शिक्षा प्रणाली का प्रमाण है।विद्यालय में संचालित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम,प्रतिभा खोज परीक्षा, नवाचारपूर्ण विज्ञान प्रदर्शनियां और विशेष समेकित कार्यक्रम जैसी पहलें इसे अन्य संस्थानों से अलग बनाती हैं।इस समेकित कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को शुरुआती स्तर से ही इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है।
विद्यालय में संकल्पना आधारित शिक्षण,अनुशासित वातावरण, अनुभवी शिक्षकों की टीम और नियमित मूल्यांकन के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।यही वजह है कि यह संस्थान क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए तेजी से एक भरोसेमंद नाम बनकर उभर रहा है।डॉ. सोहराब सिद्दीकी ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को देते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने के लिए लगातार प्रयासरत रहेगा।
Previous articleबंगाल की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Next articleदूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड: सपा प्रतिनिधि मंडल ने परिजनों से मिलकर न्याय व मुआवजे की उठाई मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?