दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

दुकानदार की गोली मारकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम

वाराणसी। 
तहलका 24×7 
             रोहनिया थाना क्षेत्र के सौरभ विहार कॉलोनी,अवलेशपुर निवासी किराना दुकानदार जितेंद्र कुमार पटेल (45) की गोली मारकर हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना के पीछे पुरानी रंजिश समेत विभिन्न बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार,जितेंद्र कुमार पटेल की अवलेशपुर में लकी स्टोर्स नाम से दुकान है।
रोज की तरह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। बताया जाता है कि घर से करीब 500 मीटर पहले बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से उन पर गोली चला दी।हमलावरों ने अपना चेहरा ढक रखा था।गोली लगने के बावजूद जितेंद्र किसी तरह बाइक चलाकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी।पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल थे।परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए,जहां से चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी रीनू देवी,मां सुदामा देवी तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जितेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।उनके दो पुत्र अतुल उर्फ लकी और आयुष हैं।मृतक की मां सुदामा देवी ने बताया कि चंदौली जनपद के बबुरी क्षेत्र स्थित मुरेराडीह में परिवार की करीब तीन बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
आरोप है कि खेत की पैमाइश कराने के नाम पर एक व्यक्ति ने दस्तखत कराकर जमीन अपने नाम करा ली थी।इस मामले में न्यायालय में मुकदमा भी विचाराधीन है।घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleएनडीपीएस एक्ट के आरोपी को अदालत ने सुनाई सजा
Next articleथाने में वारंटी महिला से मारपीट के आरोप पर कोर्ट सख्त, चार पुलिसकर्मियों पर एफआईआर के आदेश
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?