दुकान का शटर चांड़कर 19 मोबाइल व नकदी उठा ले गए चोर

दुकान का शटर चांड़कर 19 मोबाइल व नकदी उठा ले गए चोर

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              गोबरहा गांव में एसएस कंम्यूनिकेशन नाम की दुकान का शुक्रवार की रात शटर चांड़कर चोर भीतर रखा 19 पीस एंड्रॉयड मोबाइल फोन व 1.47 लाख रुपए उठा ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर दुकान संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
तुरकौली गांव निवासी शिवम उपाध्याय की वर्षों से मोबाइल की दुकान संचालित है। शुक्रवार की शाम वह रोज की तरह अपनी दुकान का बंद कर घर चले गए। सुबह किसी ने उन्हें फोन कर बताया कि दुकान का शटर खुला हुआ है। वे दुकान पर पहुंच शटर में जोर लगाए तो वह बगैर चाबी लगाए ऊपर उठ गया। भीतर जाकर देखे तो सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था।
आरोप है कि चोर भीतर रखा 19 मोबाइल और काउंटर की दराज से 1.47 लाख रुपए उठा ले गए। आरोप लगाया कि चोर नकदी सहित लगभग नौ लाख का सामान उठा ले गए।प्रभारी निरीक्षक चंदन राय ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। जिसकी गहनता से जांच की जा रही है। बहुत जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
Previous articleखुले में रखा ट्रांसफार्मर दे रहा हादसे को दावत
Next articleलाठी से पीटकर चाचा ने की भतीजे की हत्या, चार हिरासत में
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?