दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों पर टूटा पहाड़

दुर्घटना में युवक की मौत से परिजनों पर टूटा पहाड़

# पत्नी का मिटा सिंदूर, बेसहारा हुए तीन बच्चे

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
               गोबरहां गांव निवासी युवक की दुर्घटना में हुई मौत ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। परिवार के पालक की असामयिक मौत से जहां पत्नी के सिर से आसमान हट गया। वहीं तीन बच्चे बेसहारा हो गये। पिता के बुढ़ापे का सहारा भी छिन गया। परिजनों के रोने बिलखने से गांव का माहौल बोझिल सा हो गया।
गांव निवासी अमृतलाल गौतम (38) पुत्र नोखई सोमवार को बाइक से अपने पड़ोसी राजेश गौतम के साथ सुल्तानपुर जनपद के बेलवाई स्थित शिव धाम में जलाभिषेक के लिए जा रहे थे।
पवई थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव में सामने से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई। गंभीर चोटें आने से अमृतलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शिवकुमारी रोते रोते बेसुध हो जा रहीं हैं। वहीं पुत्र वियोग में पिता की हालत मानो विक्षिप्त सी हो गई हो। बेटा आशिक (17),  गुल्लू (12) पुत्री मोनी (15) के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
Previous articleशराबी की टिप्पणी पर हुई मारपीट व फायरिंग से गांव में दहशत
Next articleबारिश से धंसी सड़क दे रही हादसे को दावत, प्रशासन बेखबर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?