दुष्कर्म के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे गए जेल
मुरैना।
तहलका 24×7
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तैनात डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।न्यायालय ने उन्हें 19 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।मामले में पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस के अनुसार,एक युवती ने आरोप लगाया है कि फेसबुक के माध्यम से उसकी पहचान अरविंद माहौर से हुई थी।

युवती का कहना है कि शुरुआत में उन्होंने स्वयं को इंजीनियर बताया था।आरोप है कि 30 मार्च 2025 को बैरियर रेस्ट हाउस के पास कार में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए।पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि विरोध करने और शिकायत की बात कहने पर आरोपी ने उससे शादी करने का आश्वासन दिया।युवती का आरोप है कि इसके बाद सबलगढ़ और ग्वालियर में भी कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए।

पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद मामले की जांच शुरु की और देर रात डिप्टी कलेक्टर को उनके सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले में दो युवतियों के नाम सामने आए हैं,जो आपस में परिचित बताई जा रही हैं।जांच एजेंसियां पूरे प्रकरण के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से इस मामले में अभी सार्वजनिक रुप से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।















