दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म, आरोपित ढाई माह से जेल में बंद

दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बेटी को जन्म, आरोपित ढाई माह से जेल में बंद

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7
             कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्चे को जन्म दिया। घटना इसलिए चर्चा में है क्योंकि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप है, वह ढाई माह से जेल में बंद है और मामला करीब साढ़े नौ माह पुराना है।परिजनों के अनुसार गांव के ही युवक ने साढ़े नौ माह पूर्व किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था, लेकिन लोकलाज के डर से उन्होंने किसी से शिकायत नहीं की।
तीन माह पूर्व किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर जांच कराई गई तो उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद नाबालिग पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 16 सितंबर को आरोपी दुर्गा प्रसाद गौतम निवासी ताखा पूरब के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे दूसरे दिन 17 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, वह अभी भी जेल में निरुद्ध है।
उधर, छह दिसंबर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां उसने एक बेटी को जन्म दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। अस्पताल अभिलेख में पीड़िता की उम्र 20 वर्ष दर्ज की गई है, जबकि परिजन उसकी वास्तविक उम्र 13 वर्ष होने का दावा कर रहे हैं।
इस संबंध में चिकित्साधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने कहा कि मामला संज्ञान में है, लेकिन मुकदमा लंबित होने व अविवाहित होने पर परिवार के लोकलाज को ध्यान में रखते हुए टिप्पणी नहीं कर सकते। वहीं, एक चिकित्सक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पीड़िता दिखने में करीब 20 वर्ष की लग रही थी, इसलिए वही उम्र दर्ज की गई।
Previous articleबिजली विभाग के जेई पर मनमानी का आरोप
Next articleनैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी नई दिशा: भगवान भाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?