दूध न देने पर दबंगों ने सिर फोड़ा, मुकदमा दर्ज
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
फूलपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर में बुधवार की सुबह दूध न देने पर हुए विवाद में दबंगों ने पीड़ित व उसका बचाव करने पहुंचे तीन लोगों को बुरी तरह पीट दिया। जिससे लोग लहूलुहान हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।बताया जाता है कि खालिसपुर निवासी अभिषेक चौबे का बाजार में दूध कलेक्शन सेंटर है।

पीड़ित के दुकान पर एक दिन पूर्व खालिसपुर निवासी वंशनरायन यादव जिनके घर पर मंगलवार को तेरहवीं थी। उसके कलेक्शन सेंटर पर दूध लेने पहुंचा था। लेकिन उसने अमूल का दूध कलेक्शन सेंटर होने के कारण दूध देने से मना कर दिया। उसके बाद बुधवार को सुबह एक राय होकर चार की संख्या में लोग सेंटर पर पहुंचे और अभिषेक के ऊपर लाठी डंडे से वॉर दिया।

अभिषेक को चिल्लाते देख गांव के ही सन्तोष तिवारी व आशीष चौबे बचाव करने पहुंचे तो दबंगो ने उन्हें भी पीट दिया। तीनों को हाथ पैर व सिर में गम्भीर चोटें आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जयहिंद यादव, अरविंद यादव, दीपक यादव व सचिन यादव के ख़िलाफ मुकदमा दर्ज किया।
















