दूल्हा बदल कर शादी करने का प्रयास, बैरंग लौटी बारात

दूल्हा बदल कर शादी करने का प्रयास, बैरंग लौटी बारात                   

भदोही।
तहलका 24×7
              सुरियावां नगर के अशोक नगर में जौनपुर से आई बारात में दूल्हा बदल जाने से बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जयमाल रस्म के समय लड़की वालों को शक हुआ तो उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद बारात बैरंग लौट गई।नगर के अशोक नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी जौनपुर के महराजगंज निवासी अमर बहादुर मौर्य के बेटे अभिषेक मौर्य से तय की थी।
शादी के पहले हुई रस्मों में लड़का नहीं आया था। लड़की वालों के पास केवल उसकी फोटो थी। बताया जा रहा है कि वधू पक्ष के लोगों के पूछने पर वर पक्ष के लोग लड़के के व्यस्त होने की बात कहकर टाल देते और बताते कि वह सीधे शादी में आएंगे। तय समय पर धूमधाम से बारात आई। दरवाजे पर जयमाल रस्म शुरू हुई। लड़की पक्ष के लोगों को शक हुआ कि दूल्हा दूसरा है। इस पर उन लोगों ने फोटो से मिलान किया तो उनका शक यकीन में बदल गया।
लोगों ने तत्काल रस्म रोक दी और मान मनौव्वल का दौर शुरू हो गया। काफी देर के बाद भी लड़की पक्ष के लोग शादी को तैयार नहीं हुए। वे शादी की तैयारियों में खर्च हुए पैसे वापस मांगने लगे और रातभर लड़के पक्ष के लोगों को बैठाया रखा। सुबह दोनों पक्षों में आपसी सुलह-समझौता होने के बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।
Previous articleयुवक की हत्याकर नहर में फेंका मिला शव, फुफेरे भाई संग गया था बारात
Next articleएम्बुलेंस पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, गर्भवती महिला सहित चार की मौत, दो घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?