दूल्हा हत्याकांड: इनामिया आरोपी की मंत्री संजय निषाद संग तस्वीर वायरल, उठे संरक्षण के सवाल

दूल्हा हत्याकांड: इनामिया आरोपी की मंत्री संजय निषाद संग तस्वीर वायरल,उठे संरक्षण के सवाल

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड को पखवाड़ा बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।मामले में नामजद आरोपी भोला राजभर,प्रदीप बिंद और रवि यादव की तलाश में पुलिस लगातार दबिश देने का दावा कर रही है,लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता हाथ नहीं लगी है।इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक तस्वीर ने मामले को नया राजनीतिक मोड़ देकर भूचाल ला दिया।वायरल तस्वीर पर चर्चा खूब हो रही है।
तस्वीर में एक ओर हत्या में वांछित और एक लाख रुपये का इनामी आरोपी प्रदीप बिंद दिखाई दे रहा है,जबकि दूसरी ओर निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में मंत्री डॉ. संजय निषाद नजर आ रहे हैं।तस्वीर सामने आने के बाद जिले में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है,तब उसका प्रभावशाली नेताओं के साथ नजर आना कई गंभीर सवाल खड़े करता है।लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि आखिर किन लोगों के संरक्षण में आरोपी अब तक गिरफ्तारी से बच रहे हैं।
फिलहाल वायरल तस्वीर कब और कहां की है इसका इसका कोई प्रमाण अथवा जिक्र नहीं किया गया।जिसकी पुष्टि तहलका 24×7 नहीं करता।गौरतलब है कि 1 मई को हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर दिया था।घटना के बाद से पीड़ित परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है।वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही सभी आरोपी कानून के शिकंजे में होंगे।फिलहाल वायरल तस्वीर को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरु हो गया है।अब सबकी निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं,कि आखिर कब तक हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार होकर सलाखों के पीछे पहुंचते हैं।
Previous articleसड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो गंभीर 
Next articleसैयद हसनैन कमर ‘दीपू’ चुने गए लायंस क्लब जौनपुर गोमती के निर्विरोध अध्यक्ष
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?