दोबारा तार टूटने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पेड़ की डाल रख रास्ते को किया अवरुद्ध

दोबारा तार टूटने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पेड़ की डाल रख रास्ते को किया अवरुद्ध

सुइथाकला, जौनपुर। 
राजेश चौबे
तहलका 24×7
              सोमवार को बूढ़ूपुर विद्युत उपकेंद्र से बड़ागांव फीडर को जाने वाला हाईटेंशन तार बंदर के कूदने से दोबारा कई जगह शार्ट सर्किट से टूटकर गिर गया। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर पेड़ की डाल आदि रखकर सुबह से ही सराय मोहिउद्दीनपुर बूढ़ूपुर मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। मार्ग से गुजरने वाले परीक्षार्थियों समेत राहगीरों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पुनः ठप्प हो गई।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह उक्त फीडर को जाने वाली हाई टेंशन तार बंदर के कूदने से शार्ट सर्किट कर तीन चार जगह से टूटकर गिर गया। लोगों की मानें तो तार टूटकर गिर जाने के बावजूद मौके पर कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा। अंततः गुस्साए ग्रामीणों ने मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। ऐसे में उस मार्ग से गुजरने वाले परीक्षार्थियों और राहगीरों को आवागमन के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा, वहीं फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई।
गौरतलब हो कि सप्ताह पूर्व उसी गांव में शार्ट सर्किट से एक भैंस की मौत हो जाने पर ग्रामीणों ने विद्युत उपकेंद्र पर ताला बंदी कर हंगामा कर दिया था। जिसमें उप खंड अधिकारी धर्मेन्द्र गुप्ता द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी थी। बहरहाल दोबारा हुई इस घटना से ग्रामीणों में विभाग के प्रति गुस्सा बना हुआ है।
खबर लिखे जाने तक जहां मार्ग अवरूद्ध रहा, वहीं मौके पर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार यादव के अलावा उप खंड अधिकारी धर्मेन्द्र गुप्ता, अवर अभियंता भानु प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे रहे। लेकिन अभी जाली न लग पाने के कारण आक्रोशित ग्रामीण उन्हें उपकेंद्र पर जाने नहीं दे रहे, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति ठप्प है।
Previous article “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम आयोजित
Next articleक्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ के प्रस्ताव पर लगी मुहर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?