दो दिवसीय वार्षिक खेल का हुआ आयोजन

दो दिवसीय वार्षिक खेल का हुआ आयोजन

# दौड़ में बालक वर्ग में रेयांश व बालिका वर्ग में अनन्या ने मारी बाजी

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
             ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल फूलपुर में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि प्रबंधक संजीव सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान स्कूल हाउसों की विभिन्न  टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि ने कहा कि समग्र विकास में खेल तथा शारीरिक फिटनेस और टीम वर्क का विशेष महत्व होता है।प्रतियोगिता के विभिन्न कार्यक्रमों में छात्रों के साथ शिक्षकों ने भी भाग लिया।
इस दौरान छात्रों ने रस्साकशी, 200 मीटर दौड़, शटल, भाला फेंक, लंबी कूद, वालीबॉल, खो-खो और रिले दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में एक-दूसरे के खिलाफ प्रतिस्पर्धा की और अपने कुशल प्रदर्शन से दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग मे रेयांश सिंह प्रथम, दीप मिश्रा द्वितीय व अंकुश कन्नौजिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग 100 मीटर में अनन्या सोनी ने प्रथम कृतिका ने द्वितीय व श्रेया कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
50 मीटर रेस में लकी सोनकर प्रथम, प्रांजल यादव द्वितीय व यूसुफ खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आस्था यादव प्रथम, नवनीत ने द्वितीय तथा रुद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।खेलकूद के दौरान प्रिंसिपल  रामानुज, उप-प्रिंसिपल एसके सिंह, दिनेश सिंह, सुरेश यादव, वीरेंद्र प्रजापति, को आर्डिनेटर दीपमाला सिंह, संदीप सिंह, आरती सिंह, ओम प्रकाश,  सलमा मलिक, नाहिद नेहा, जूही, चांदनी जहान समेत गणमान्य व अभिभावक उपस्थित रहे।
Previous articleछात्र को बस से उठाया, नशा तस्करी के झूठे केस में भेजा जेल, 6 निलंबित 
Next article2 वर्ष बीतने के बाद भी नहीं बनी पानी की टंकी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?