धर्मापुर के गया पहलवान ने सुल्तानपुर के अंगद को किया चित
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
नौली गांव के राम जानकी मंदिर पर बुधवार को अन्तर्जनपदीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सपा नेता उदयभान मौर्य ने अखाड़े में पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से कई पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों को रोमांचित किया।

धर्मापुर के गया पहलवान ने सुल्तानपुर के अंगद सिंह को पराजित किया। केराकत के गजराज ने मऊ के राजन को चित किया। जौनपुर के गोपाल ने आजमगढ़ के अजय को तारे दिखाए। धर्मापुर के वीरेंद्र ने मऊ के राजेंद्र को पराजित किया।मुख्य अतिथि श्री मौर्य ने सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

निर्णायक मंडल में संतलाल और श्यामसुंदर राजभर रहे। इस मौके पर सर्वेश राजभर, ओम प्रकाश राजभर, संदीप राजभर, रिंकू राजभर, कैलाश राजभर, लवकुश मौर्य, महेंद्र मौर्य, रामप्रीत राजभर, लखन्दर राजभर, शिवदवर आदि रहे।


















