धू-धू कर जलीं सीज गाड़ियां, मची अफरा-तफरी

धू-धू कर जलीं सीज गाड़ियां,मची अफरा-तफरी

जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
               लाइनबाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब पुलिस द्वारा सीज कर वाराणसी मार्ग पर खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और पास खड़ी एक बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब एक बजे अचानक वाहन से धुआं उठने लगा,जिसके बाद तेज लपटें निकलने लगीं।
कड़कड़ाती धूप और तेज गर्मी के बीच आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।घटना की जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हालांकि तब तक इनोवा कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी,जबकि बस भी आंशिक रु से क्षतिग्रस्त हो गई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
Previous articleएशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए टीम मैनेजर होंगे रामसेवक यादव
Next articleबिजली आपूर्ति ध्वस्त: कागजों पर 22 घंटे, धरातल पर दो घंटे भी नही
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?