21.1 C
Delhi
Tuesday, February 17, 2026

धोखाधड़ी के आरोपी चर्चित प्रापर्टी डीलर समेत तीन गिरफ्तार

धोखाधड़ी के आरोपी चर्चित प्रापर्टी डीलर समेत तीन गिरफ्तार

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
               कोतवाली पुलिस को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली।धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन हड़पने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक चर्चित प्रापर्टी डीलर समेत तीन अभियुक्तों को पुलिस ने धर दबोचा।जानकारी के अनुसार एराकियाना मोहल्ला निवासी अबू जफर ने साल 2021 तहरीर दी कि विपक्षीगण ने साजिश के तहत छल और फर्जी दस्तावेज तैयार कर उनके हिस्से की जमीन गाटा संख्या 279/0.142 हेक्टेयर को बेच दिया।
जबकि उनका हिस्सा मात्र 0.71 हेक्टेयर ही था। विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस मामले में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ था। जिसमें दो उप निरीक्षण द्वारा की गई विवेचना से पीड़ित संतुष्ट नही हुआ और पुलिस अधीक्षक से पुनः विवेचना की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह को विवेचना की जिम्मेदारी दी गई।
मंगलवार को उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी इफ्तेखार अहमद पुत्र स्व. माजिद अली, नफीस अहमद पुत्र अनीस अहमद, मो. शमशेर अहमद पुत्र स्व. माजिद अली निवासी मोहल्ला एराकियाना को उनके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद सभी का चालान न्यायालय भेज दिया।चर्चित प्रापर्टी डीलर की गिरफ्तारी से नगर में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई।
मामले में क्षेत्राधिकारी अजित सिंह चौहान ने कहा कि जमीन से जुड़े विवाद और धोखाधड़ी के मामलों में पुलिस की निगरानी कड़ी है। कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून से ऊपर नहीं है। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुभाष गिरि, कांस्टेबल महेश कुमार, ज्ञान प्रकाश सिंह और नीरज कुमार शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीति बनानी होगी: जिलाध्यक्ष पिंडरा, वाराणसी। नितेश गुप्ता तहलका 24x7.       ...

More Articles Like This