नए आपराधिक कानूनों व साइबर अपराध पर छात्रों को किया जागरुक

नए आपराधिक कानूनों व साइबर अपराध पर छात्रों को किया जागरुक

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
             मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में गुरुवार को विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने किया, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में खण्ड शिक्षा अधिकारी बसंत शुक्ला व थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह रहे।कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष व एंटी रोमियो टीम ने छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण और साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया।
साथ ही उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नम्बरों 1090, 1076, 1930, 1098, 112, 181, 102, 108 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कार्यक्रम में तीन नए आपराधिक कानूनों  भारतीय न्याय संहिता, भारतीय सागरिका सुरक्षा संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
अधिकारियों ने बताया कि इन कानूनों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को अधिक सशक्त, पारदर्शी और नागरिक केंद्रित बनाया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी शासन द्वारा चलाएं जा रहे सभी सामाजिक एवं जन-जागरुकता अभियानों को सफल बनाने में सदैव सहयोगी रहेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे।
इस अवसर पर मिशन शक्ति टीम के सदस्य, उप निरीक्षक रवींद्रनाथ तिवारी, महिला कांस्टेबल रीना राव, सुमन, पूजा कुमारी, नेहा यादव, एनसीसी अधिकारी कैप्टन राजेश कुमार, फर्स्ट ऑफिसर विनोद कुमार मिश्रा, प्रधान लिपिक अनिल कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों व अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Previous articleबैंकों के विलय का नया प्लान: एसबीआई के बाद दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनाने की तैयारी
Next articleएसडीएम ने मतदाता सूची को लेकर राजनीति पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?