12.1 C
Delhi
Saturday, January 24, 2026

नकदी, मोबाइल व घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी का आरोप

नकदी, मोबाइल व घर के बाहर खड़ी पिकअप चोरी का आरोप

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7
              बनहरा गांव निवासी सुभाष मौर्या ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि रात में अज्ञात चोर घर के सामने खड़ी पिकअप चुरा ले गए। जाते जाते चोर बरामदे में खूंटी से टंगा जैकेट भी साथ ले गए। जिसकी की जेब में 5 हजार नकदी व दो मोबाइल था।
आरोप लगाया है कि वह सोमवार की रात अपना पिकअप घर के सामने खड़ी कर बरामदे में बिस्तर लगाकर सो गया। पिकअप की चाबी जैकेट में रख उसे टांग दिया।रात में अज्ञात चोर खूंटी में टंगे जैकेट और पिकअप वाहन गायब कर दिए। आरोप है कि जैकेट में दो मोबाइल और पांच हजार नकदी रखा हुआ था। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा

कलियुग में राम नाम जप ही जीने का एकमात्र सहारा सुइथाकला, जौनपुर।  राजेश चौबे  तहलका 24x7               ...

More Articles Like This