15.1 C
Delhi
Friday, December 12, 2025

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ स्वागत

नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का ब्लॉक मुख्यालय पर हुआ स्वागत

# प्रेसवार्ता में बोले- भाजपा सरकार कर रही है ईश्वरीय कार्य

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
              भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का शुक्रवार देर शाम सोंधी विकास खण्ड मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सुबह से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और रास्ते में कई स्थानों पर उन्हें फूल-माला पहनाकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
जिलाध्यक्ष का काफिला ब्लॉक परिसर में पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जयघोष के बीच उन्हें माल्यार्पण किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट किया।इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में श्री प्रजापति ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को सम्मान देना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ईश्वरीय कार्य कर रही है। जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को पारदर्शी और सक्रिय बनाने के लिए मण्डल व बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही कार्यकर्ताओं के सुझावों को महत्व देते हुए विकास से जुड़े मुद्दों पर समन्वित प्रयास किए जाएंगे।जिलाध्यक्ष ने स्वागत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से वे जिले में संगठन को नई ऊर्जा देने का प्रयास करेंगे।
अंत में कार्यक्रम के आयोजन भाजपा नेता विजय सिंह विद्यार्थी ने अभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विनय सिंह सोलंकी, ब्लाक प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, उमेश सिंह बाबा, अजय यादव, विजय कश्यप, कुसुम सिंह एडवोकेट, रुपेश गुप्ता, बाबर सिद्दीकी, प्रद्युम्न तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।दूसरी ओर, प्रथम आगमन पर मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कस्बा के प्राचीन दुर्गा मन्दिर पर फूल-मालाओं व बुके देकर जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने दुर्गा मन्दिर में माँ दुर्गा के चरणों मे मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मनीष गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्रा, आदर्श श्रीवास्तव, वंश श्रीवास्तव, विनीता मौर्या, मुकेश प्रजापति उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली

विद्युत बिल राहत योजना के तहत 55 उपभोक्ताओं को मिला लाभ, 1.10 लाख की वसूली शाहगंज, जौनपुर।  विजय यादव  तहलका 24x7     ...

More Articles Like This