नशेड़ी पिता ने मासूम बेटी संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

नशेड़ी पिता ने मासूम बेटी संग किया दुष्कर्म, गिरफ्तार 

वाराणसी।
तहलका 24×7 
             चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली जघन्य घटना सामने आई है।शराब के नशे में धुत एक पिता ने अपनी ही कक्षा चार में पढ़ने वाली 9 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी,जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुंबई भागते समय सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार बच्ची घर में सो रही थी, जबकि उसकी मां छत पर थी।इसी दौरान शराब के नशे में धुत्त आरोपी पिता घर पहुंचा और बेटी को अकेला पाकर उसकी इज्जत लूट ली।घटना के बाद रोती-बिलखती बच्ची ने मां को सारी बात बताई तो मां के होश उड़ गए और वह तुरंत चौबेपुर थाने पहुंची। वहां उसने लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर में कराया।आरोपी फरार हो गया था और मुंबई भागने की तैयारी कर रहा था।
पुलिस की टीम ने सूचना पर सारनाथ रेलवे स्टेशन से उसे दबोच लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शराब के नशे में था और उससे गलती हो गई।प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म,पॉक्सो एक्ट तथा अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर चुकी है और इस जघन्य अपराध में उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है।घटना से इलाके में सनसनी फैला गई है।स्थानीय लोग कलयुगी पिता की हरकत की निंदा कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे दरिंदों को कड़ी सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और मामले में कोई भी कोताही बरदाश्त नहीं की जाएगी।
Previous article‘लूटेरी दुल्हन’ का खेल: शादी के झांसे में फंसाकर 1 लाख रुपए, मोबाइल व बैग लूटकर फरार
Next articleमिट्टी लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए बालक की दर्दनाक मौत 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?