निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 70 की जांच, 14 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 70 की जांच,14 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7
            नगर की सामाजिक संस्था ज्योत्स्ना व शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में 70 लोगों का पंजीकरण किया गया।शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया तथा जरुरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की।जांच के दौरान 14 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई,जिन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
चयनित मरीजों को आगे की चिकित्सा प्रक्रिया हेतु अस्पताल भेजा गया।शिविर में शंकरा आई हॉस्पिटल की ओर से अखिलेश पांडे,गोविंद भारद्वाज,डॉ. दर्शाली, गणेश एवं अनुराधा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।वहीं ज्योत्स्ना संस्था की ओर से डॉ. एसएल गुप्ता,प्रेम नारायण जायसवाल,निशाकांत जायसवाल,रामनिरंजन मौर्य,राम केदार,मिठाई लाल,दीपक जायसवाल,विकास मौर्य, राजेश सिंह ने सक्रिय सहयोग किया।
आयोजकों ने बताया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य जरुरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना तथा आंखों से संबंधित बीमारियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित करना है।उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित में इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
Previous articleकिड्स समर कैंप का शुभारंभ, बच्चों ने रिबन काटकर किया उद्घाटन
Next articleयूपी पंचायत चुनाव: अंतिम मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ नाम हटे, 40.19 लाख नए मतदाता जुड़े
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?