निर्वाचित पदाधिकारी सहकारी आंदोलन का भविष्य: सुमन अजय राय

निर्वाचित पदाधिकारी सहकारी आंदोलन का भविष्य: सुमन अजय राय

# नवगठित बी पैक्स अमउत व अहरक का चुनाव सम्पन्न

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               पिंडरा विकास खण्ड के  मंगारी स्थित समिति कार्यालय पर गुरुवार को  नवगठित बीपैक्स  अमउत व अहरक का निर्वाचन गहमागहमी के साथ संपन्न हुआ। सभी पदों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।बी पैक्स अमउत के अध्यक्ष शैलेश कुमार मिश्र निवासी जगदीशपुर निर्विरोध निर्वाचित हुए वहीं उपाध्यक्ष भरत लाल पटेल भी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
अन्य समितियों में भी सभी प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए। बी पैक्स अहरक में अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह व उपाध्यक्ष रीता शुक्ल भी निर्विरोध निर्वाचित हुई। निर्वाचन कार्यक्रम  सहकारी सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषि कुमार सिंह व निर्वाचन अधिकारी अमउत  किशलय शुक्ला व अहरक चुनाव अधिकारी हरिहर सिंह रहे।
चेयरमैन जिला सहकारी बैंक के सुमन अजय राय ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि नवगठित बीपैक्स के संचालक मंडल द्वारा सहकारिता और कृषक हित में प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान राकेश कुमार मिश्र, करुणा प्रसाद मिश्र, विभूति नारायण सिंह, पारस पटेल, सौरभ सिंह, विशाल सिंह समेत अनेक सहकारी नेता व गणमान्य रहे।
Previous articleखराब हुए ट्रांसफार्मर को लेकर उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन कर की नारेबाजी
Next articleराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर आशाओं का संवेदीकरण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?