16.1 C
Delhi
Tuesday, January 20, 2026

नीलगाय को बचाने में ईंट के चट्टे से टकराया थाने का वाहन

नीलगाय को बचाने में ईंट के चट्टे से टकराया थाने का वाहन

# वाहन चालक समेत दो घायल, गाड़ी क्षतिग्रस्त

सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
             गुरुवार तड़के गश्त के दौरान सरपतहा थाने के प्रभारी निरीक्षक की सरकारी गाड़ी टाटा सूमो नीलगाय को बचाने में लखनऊ बलिया राजमार्ग पर सड़क के किनारे लगे ईंट के चट्टे से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में चालक समेत दो लोग आंशिक रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दूसरी गाड़ी से लोग वापस थाने आए।
बताया जा रहा है कि उक्त मार्ग पर प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह, उप निरीक्षक रितेश द्विवेदी हमराहियों संग गश्त पर निकले थे। गाड़ी गुरुवार भोर पौने तीन बजे के आसपास क्षेत्र के मिसिरपुर गांव से गुजर रही थी, उसी दौरान नीलगाय सड़क पार करने लगी। आनन-फानन में उसे बचाने के लिए चालक ने स्टेयरिंग मोड़ा और गाड़ी सड़क के किनारे लगे ईंट के चट्टे से जा टकराई।
जिसमें चालक के तरफ का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही चालक पवन कुमार यादव, उप निरीक्षक रितेश कुमार द्विवेदी आंशिक रूप से घायल हो गए। प्रभारी व एक अन्य कान्स्टेबल ओपी यादव बाल बाल बच गए।बहरहाल सूचना पर थाने से पहुंची दूसरी गाड़ी से लोग थाने चले आए। सूमो बनने के लिए जौनपुर भेज दिया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या

एक ही परिवार के 5 लोगों की गोली मारकर हत्या # शवों के पास मिले 3 पिस्टल, सभी के सर...

More Articles Like This