“नेशनल स्पेस डे” पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम 

“नेशनल स्पेस डे” पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम 

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी के बाल संसद की प्रधानमंत्री शालू तथा शिक्षा मंत्री स्नेहा के नेतृत्व में छात्रों ने कला, पेंटिंग एवं वाद विवाद के द्वारा भारत के अंतरिक्ष विज्ञान कार्यक्रम की उपलब्धियां को उजागर कर सभी को प्रेरित किया।कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के स्टेट अवॉर्डी शिक्षक कमलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति जागरुक करने की इसलिए भी आवश्यकता है कि वे राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के महत्व को समझ सकें।
उनमें राष्ट्र गौरव की भावना के विकास के साथ विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में अपनी आजीविका प्राप्त करने की ललक पैदा हो। हाल के वर्षों में हमने अंतरिक्ष में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बच्चे इन जानकारियों से अवगत हो इसके लिए दीक्षा, निष्ठा, एनसीईआरटी वेबसाइट, ई पुस्तकालय के साथ “भारत ऑन द मून पोर्टल” पर जाकर समसामयिक जानकारी का अध्ययन कर सकते हैं।
विज्ञान शिक्षक धर्मराज सिंह ने छात्रों को बताया कि भारत सरकार ने अब आयु के अनुरूप कक्षा आधारित विशेष माड्यूल  भी विकसित किया है। यह मॉड्यूल नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी व एनसीईआरटी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। जहां से एक क्लिक पर छात्र अंतरिक्ष विषय पर अपना ज्ञान वर्धन कर सकेंगे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक क्षितिश कुमार दीक्षित ने सभी बच्चों और शिक्षकों को नेशनल स्पेस दिवस की बधाई दी।
Previous articleयूपी में क्रूर और शर्मनाक ‘मेडिकल अपराध’ इस तरह होता है दफन! 
Next articleप्राथमिक विद्यालय में बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?