16.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी नई दिशा: भगवान भाई

नैतिक शिक्षा से युवाओं को मिलेगी नई दिशा: भगवान भाई

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
                सर सैयद अहमद इंटर कॉलेज में आयोजित “नैतिक शिक्षा से चरित्रवान, सशक्त युवा” विषय पर आयोजित संगोष्ठी में माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमारीज के बीके भगवान भाई ने कहा कि भौतिक शिक्षा युवाओं को रोजगार तो दिला देती है, लेकिन परिवार, समाज और कार्यस्थल की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता नैतिक शिक्षा ही प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि आज युवा डॉक्टर-इंजीनियर बनकर सुख-सुविधाओं से भरपूर जीवन की कामना करते हैं, लेकिन जब लक्ष्य पूरा नहीं होता तो वे मानसिक तनाव के शिकार हो जाते हैं। शिक्षा का मूल उद्देश्य चरित्र निर्माण है, असत्य से सत्य की ओर और बंधन से मुक्ति की ओर ले जाना। भौतिक शिक्षा केवल भौतिक उपलब्धियां देती है, परंतु नैतिक शिक्षा व्यक्तित्व निर्माण कर जीवन रुपी वृक्ष में गुणों के फल उत्पन्न करती है।
भगवान भाई ने कहा समाज प्रेम, सद्भाव, भाईचारा, नैतिकता और मानवीय मूल्यों से ही संचालित होता है। नैतिक शिक्षा युवाओं को नई दिशा देकर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करती है। सत्य, अहिंसा, ईमानदारी, शिष्टता, विनम्रता और उदारता जैसे गुण ही जीवन को मूल्यवान बनाते हैं।
स्थानीय ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र की प्रभारी बीके अनिता बहन ने कहा कि नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य वंदनीय बनता है। दुनिया में धन, वैभव और प्रतिष्ठा की आधारशिला सच्चरित्रता ही है। कॉलेज के प्रिंसिपल मो. शाहिद नईम ने कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव में समाज में अनुशासनहीनता, अपराध, नशा, क्रोध और वैमनस्य बढ़ रहा है। ब्रह्माकुमारीज की राजयोग शिक्षिका सुमिता बहन ने संस्था का परिचय प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मिर्जा जरियाब बेग, मो. असद, आनंद सिंह, शिशिर कुमार यादव, बीके संतोष, श्रीगणेश, दयाराम, सोमनाथ, श्याम नारायण, राम विलास सहित शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन मेडिटेशन सत्र के साथ हुआ।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This