11.1 C
Delhi
Sunday, January 25, 2026

नैतिक शिक्षा से सशक्त नारी और सशक्त समाज: भगवान भाई

नैतिक शिक्षा से सशक्त नारी और सशक्त समाज: भगवान भाई

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
             बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित नैतिक शिक्षा विषयक कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से पधारे राजयोगी ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कहा कि “वर्तमान की छात्राएं ही भविष्य की नारी हैं। अगर नारी को सशक्त बनाना है तो आज की छात्राओं को नैतिक शिक्षा से सशक्त करना होगा।
जहां नारी सशक्त होगी, वहीं परिवार, समाज और राष्ट्र भी सशक्त बनेगा।कार्यक्रम में ‘नैतिक शिक्षा से सशक्त नारी सशक्त समाज’ विषय पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों के माध्यम से व्यक्ति स्वयं को सशक्त बनाकर पूजनीय बन सकता है। राजयोग के अभ्यास से तनावमुक्त होकर आत्मबल और आत्मसम्मान विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि नारी जागृत होती है तो समाज जागृत होता है और नारी सोती है तो समाज भी अंधकार में चला जाता है।भगवान भाई ने वर्तमान समाज में बढ़ती कुरीतियों, रूढ़ियों, साम्प्रदायिकता और आधुनिकता की आड़ में नैतिक मूल्यों की उपेक्षा पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नारी परिवार की धुरी है। यदि वह गुणवान, चरित्रवान और सशक्त होगी तो वही संस्कार संतानों तक पहुंचेगा।
राजयोग शिक्षिका बीके समिता बहन ने कहा कि वर्तमान परिस्थिति से निपटने के लिए नैतिक मूल्य अत्यंत आवश्यक हैं।सकारात्मक चिंतन और नैतिक शिक्षा से जीवन की हर समस्या का समाधान संभव है।उप प्रबंधक तारा गुप्ता ने कहा कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकारमय है। नैतिक मूल्यों की कमी से समाज व्यसन, नशा, कुरीतियों और व्यभिचार की ओर अग्रसर होता है।
सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके अनिता बहन ने कहा कि प्राचीन समय में नारी शक्ति पूजनीय थी।आज आवश्यकता है कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने, सोच बदले और सकारात्मक विचारों को अपनाए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत से हुई। अंत में कुछ छात्राओं ने नैतिक शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर अपने अनुभव साझा किए। भगवान भाई ने छोटी-छोटी कहानियों के माध्यम से बच्चों को सरल भाषा में अच्छे-बुरे तथा नैतिक मूल्यों को समझाया।
अंत में शिव कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि सुनी हुई बातों को जीवन में उतारने से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है।कार्यक्रम में शशि यादव, रोशनी गुप्ता, शांति यादव, मीरा भारती, गीता यादव, बीके संतोष, श्रीगणेश भाई, दयाराम, सोमनाथ, श्याम नारायण, रामविलास सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में खड़ी की विकास की  इमारत: डॉ. अवधेश सिंह # स्थापना दिवस पर तहसील...

More Articles Like This