पंचायत के दौरान चली गोली से मची अफरा-तफरी

पंचायत के दौरान चली गोली से मची अफरा-तफरी

# फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले, फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम कर रही छापेमारी

जौनपुर।
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
               चन्दवक थानाक्षेत्र के गोठौली गांव स्थित मुस्लिम बस्ती में पंचायत के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई,जब सुलह-समझौते की चल रही बैठक में पहुंचे बदमाशों ने गोली चला दी।गोली चलने से अफरा तफरी मच गई।संयोगवश कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए बदमाश से पिस्टल व दो खोखा कारतूस बरामद करते हुए हिरासत में लिया।
           
केराकत कोतवाली क्षेत्र के अमहित इंटर कॉलेज में परीक्षा के बाद एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी, जिसमें रोहन पुत्र गप्पी निवासी तराव को मारपीट में जख्मी हो गया था। उसके बाद लोग समझे मामला शांत हो गया है लेकिन प्रतिशोध की चिंगारी सुलगती रही, शुक्रवार को दूसरे पक्ष के मनबढ़ों ने एक जुट होकर गोठौली निवासी समीर की पिटाई कर दी। मामला समाप्त करने के उद्देश्य से दोनों पक्षों के जिम्मेदारों ने शनिवार को गांव में पंचायत बुलाई।
दोनों पक्षों में बातचीत शुरु हुई, इसी बीच गांव के समीर पुत्र जमालुद्दीन के बुलावे पर आठ की संख्या में बदमाशों का गुट तीन बाइक से आ धमका। उनमें से एक ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगातार तीन फायर झोंक दिया। फायर होते देख मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग इधर उधर भगाने लगे। गांव में बदमाशों के आने की सूचना पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष भी पहुंच गए।
ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए फायर कर भाग रहे आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पिस्टल के साथ पुलिस को सौंप दिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान केराकत क्षेत्र के चौरा गांव निवासी अविनाश पुत्र अशोक के रुप में हुई। पुलिस फरार बदमाशों में फिरोज व समीर का नाम चिन्हित कर लिया है। बाकी बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शीघ्र ही फरार बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Previous articleप्रबंध समिति के अध्यक्ष का निधन, शोक सभा का आयोजन
Next articleएडीओ आरडी ने उच्च अधिकारियों पर लगाया शोषण का आरोप, होली न मनाने का लिया संकल्प 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?