पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने फंदे से लटककर दी जान

# कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला 21 वर्षीय युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7
              फूलपुर थाना क्षेत्र के बड़ेपुर (बेलवा) गांव में मंगलवार सुबह 21 वर्षीय युवक का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जांच में फॉरेंसिक टीम को भी लगाया गया है।मृतक की पहचान रविन्द्र गौड़ के रुप में हुई है।वह राजू गौड़ का बड़ा पुत्र था।परिजनों के मुताबिक रविन्द्र मजदूरी के साथ निजी नौकरी भी करता था।
उसने पिछले वर्ष मछलीशहर,जौनपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था।कुछ समय पूर्व पत्नी से नाराजगी के बाद वह मायके चली गई थी।परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ही रविन्द्र उसे मनाकर घर वापस लाया था।ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि सोमवार रात किसी बात को लेकर रविन्द्र और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी।इसके बाद मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला।हालांकि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या रहा,यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
सुबह कमरे में शव लटका देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।सूचना पर पहले पीआरवी टीम मौके पर पहुंची।इसके बाद फूलपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट हो सकेगा।मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleबिजली के खंभों पर प्लास्टिक कवर, विभाग की पहल बनी मिसाल
Next articleयुवती के अपहरण व छेड़खानी के आरोपी दो सिपाही जेल भेजे गए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?