पत्नी से झगड़ा के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
गाजीपुर।
तहलका 24×7
सैदपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर हथिनी गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमित कुमार बिंद (28) का पत्नी रीमा से विवाद हो गया था।

विवाद के बाद जब पत्नी शौच के लिए बाहर गई तो अमित ने घर में पंखे के सहारे साड़ी बांधकर फांसी लगा ली।शौच से वापस लौटी पत्नी ने पति को फांसी पर झूलते देखा तो शोर मचाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अमित को फंदे से उतारा और तत्काल पास के एक डॉक्टर के पास ले गए।वहां से उसे सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के समय अमित घर में अकेला था, जबकि उसके माता-पिता श्यामसुंदर बिंद और बबुनी देवी गांव के खलिहान स्थित दूसरे मकान पर थे।मृतक अमित गुजरात में मजदूरी करता था और चार दिन पहले ही घर लौटा था। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और दो बेटे शामिल हैं। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।








