पत्रकार के पिता का निधन
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
खलसापट्टी गांव निवासी पत्रकार लक्ष्मण चौधरी के पिता ईश्वरचंद्र (70) का बुधवार को निधन हो गया। वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के कारण उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा था। बुधवार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली।

घटना से परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ईश्वरचंद्र के निधन की खबर मिलते ही क्षेत्रीय पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गांव के लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।पत्रकार लक्ष्मण चौधरी के पिता के निधन से पत्रकार समुदाय में भी शोक व्याप्त है। पत्रकार साथी दो मिनट मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किए।

पत्रकार संतलाल सोनी, प्रमोद पाण्डेय, जियालाल सोनी, संजीव सिंह, मुलायम सोनी, पब्बर दूबे, संगम पाण्डेय, बृजेश उपाध्याय, रिंकू उपाध्याय, राजेश, श्रवण उपाध्याय, बंटी आदि रहे। संतलाल सोनी ने कहा कि वे सरल स्वभाव, मिलनसार और समाजसेवी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। देर शाम पिलकिछा घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
















