पत्रकार हत्याकांड में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, 5 साल से था फरार

पत्रकार हत्याकांड में एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार, 5 साल से था फरार

उन्नाव।
तहलका 24×7
               यूपी एसटीएफ ने उन्नाव के बहुचर्चित पत्रकार हत्याकांड के फरार चल रहे आरोपी 50 हजार के इनामी कौशल किशोर मिश्रा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एसटीएफ टीम ने मरहला तिराहा से आजाद नगर जाने वाली रोड पर कस्बा शुक्लागंज में दबोचा।
कौशल किशोर मिश्रा उर्फ ‘बाबा’ पुत्र स्वर्गीय दयाशंकर मिश्रा ग्राम बस्तापुर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव का मूल निवासी है।
वह वर्तमान में अवस्थी फार्म के पास पोनी रोड शुक्लागंज थाना गंगाघाट, जनपद उन्नाव में रह रहा था। बता दें कि वर्ष 2020 में पत्रकार शुभममणि त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पत्रकार हत्याकांड काम मामला प्रदेशभर में सुर्खियों में रहा। पत्रकार शुभम मणि त्रिपाठी ने कुछ भूमि विवादों और अवैध कब्जों को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट लिखी थी। जिसके बाद उन्हें धमकियां भी मिली थी। 19 जून 2020 को शुभम मणि की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
शुभम मणि त्रिपाठी की हत्या का मामला प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा था।सीओ सिटी सोनम सिंह के मुताबिक पत्रकार की हत्या के पीछे अवस्थी फार्म के मालिक कन्हैया अवस्थी से चल रही पुरानी रंजिश प्रमुख कारण थी। कन्हैया अवस्थी निवासी शक्तिनगर थाना गंगाघाट से शुभम मणि की तनातनी थी। इसी रंजिश में सहजनी चौराहा के पास दिनदहाड़े शुभम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
थाना गंगाघाट में दर्ज मुकदमे में कन्हैया अवस्थी समेत कुल 10 लोगों को नामजद किया गया था।इनमें से कई आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।कौशल किशोर मिश्रा लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी लगातार भेष बदलकर कानपुर और फतेहपुर के अलग-अलग इलाकों में छिप रहा था।गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों से दूर बना रखी थी। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
Previous articleट्रिपल मर्डर केस में बेटा ही निकला हत्यारा
Next articleदुष्कर्म कर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?