परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित 

परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित 

# सेंट जेवियर्स स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर छात्रों का बढ़ाया हौसला 

शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में सेंट जेवियर्स स्कूल का शत प्रतिशत परिणाम घोषित होने पर गुरुवार को पखनपुर स्थित विद्यालय में छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दस छात्रों को विद्यालय के निदेशक व प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया।
विद्यालय में टॉप 10 में भाव्या गुप्ता ने सर्वाधिक 97.50 प्रतिशत अंक हासिल किया।वहीं आर्यन यादव ने 95 प्रतिशत, प्रज्ञा ने 92.50 प्रतिशत,तेजस्व गुप्ता व प्रभात मिश्र ने 92.20 प्रतिशत,अनन्या रानी 91.40 प्रतिशत,अभिजात कृष्ण,रूबी गौतम व समीर ने 91 प्रतिशत,अंशिका निषाद ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किया।
प्रधानाचार्य राज बल्लभ श्रीवास्तव व निदेशक गौतम जायसवाल ने सभी को प्रमाण पत्र,मेडल,बुके और माल्यार्पण कर स्वागत किया।निदेशक श्री जायसवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी दस छात्रों की फीस में 10 प्रतिशत की छूट का ऐलान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कमाना की।इस मौके पर विद्यालय के छात्र, अभिभावक,अध्यापक,कर्मचारी व गणमान्य उपस्थित रहे।
Previous articleअंबेडकर प्रतिमा खंडित, गांव में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
Next articleचीनी लदी ट्रक पलटी, चालक व खलासी घायल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?