पशु तस्कर के दो वाहन पुलिस ने किया जब्त
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
पुलिस ने गोवंशीय पशु तस्करी करने के जेल में निरुद्ध आरोपित खेतासराय थाना के रानीमऊ गांव निवासी कलीम के दो वाहनों को सोमवार को जब्त किया। यह कार्रवाई अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के अनुपालन के क्रम में की गई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपित के घर पहुंचकर 8.30 लाख रुपये कीमत की महिंद्रा बोलेरो पिकअप व 35 हजार रुपये मूल्य की बाइक जब्त कर ली।

थानाध्यक्ष ने बताया आरोपित कलीम को पिछले दिनों खेतासराय पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर चालान किया था। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। कलीम के विरुद्ध विभिन्न थानों में गोवध, हत्या के प्रयास, गोकशी, गैंग्स्टर, धोखाधड़ी, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।

















